प्रोटीन क्या है? क्यों ज़रूरी है? कितना ज़रूरी है? प्रोटीन के स्रोत क्या है?
प्रोटीन क्या है?
हमारा शरीर प्रोटीन से बना है जैसे कि हमारे शरीर की त्वचा, बाल, नाखून और यहाँ तक की हमारी मांसपेशियां भी।
असल में प्रोटीन एक स्थूल पोषक तत्व है जो हमारे शरीर में बनी मासपेशियों के बनने और उनकी मज़बूती बनाये रखने के लिए बेहद ज़रूरी है।
प्रोटीन हमारे शरीर में कोशिकाओं के बनने, ठीक होने और उन्हें बनाये रखने के लिए मदद करता है।
प्रोटीन का गठन हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन और नाइट्रोजन के अणुओं से मिलकर होता है इसके अलावा कुछ प्रोटीन में फॉस्फोरस, जस्ता तथा ताम्बे के अणु भी होते है।
साथ ही अगर हमारे शरीर में फैट और कार्बोहाइड्रेट्स की कमी हो तो हमारा शरीर प्रोटीन को भी ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करने लगता है।
अक्सर शरीर की सुडौलता के लिए मासपेशियां मज़बूत होनी चाहिए जिसके लिए प्रोटीन अच्छी मात्रा में होना ज़रूरी है।
प्रोटीन शरीर के लिए क्यों ज़रूरी है?
प्रोटीन हमारे शरीर की ज़रूरत है या हम कह सकते है कि हम प्रोटीन से ही बने है जिसकी कमी के कारण हमे यह बीमारियां हो सकती है:-
- शरीर में सूजन आना
- लिवर का फूल जाना
- हड्डियों की समस्याएं बढ़ना
- मासपेशियां कमज़ोर होना
- मासपेशियां कमज़ोर होने से जोड़ों पर तनाव बढ़ना
शरीर में प्रोटीन की कमी से आपको कई समस्याएं हो सकती है जिनसे बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।
प्रोटीन कितना लेना चाहिए और खाने के ज़रिए कैसे ले?
एक आम व्यक्ति को एक दिन में 0.8gm प्रति किलो वज़न के हिसाब से प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।
एक तंदरुस्त व्यक्ति को एक दिन में औसतन 56gm प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
प्रोटीन के शाकाहारी स्रोत इस प्रकार है:-
- दाल
- बादाम
- पनीर
- सोया
- पीनट बटर
प्रोटीन के मांसाहारी स्रोत इस प्रकार है:-
- मछली
- अंडे
- चिकन
अपने आहार में इन सब स्रोतों को समिल्लित करने से आप अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते है।
Pig meatloaf jowl pastrami strip steak drumstick landjaeger shoulder porchetta beef ribs beef t-bone meatball cow andouille. Pork pancetta salami meatloaf ribeye.
ReplyPig meatloaf jowl pastrami strip steak drumstick landjaeger shoulder porchetta beef ribs beef t-bone meatball cow andouille. Pork pancetta salami meatloaf ribeye.
ReplyPig meatloaf jowl pastrami strip steak drumstick landjaeger shoulder porchetta beef ribs beef t-bone meatball cow andouille. Pork pancetta salami meatloaf ribeye.
Reply