कैल्शियम क्या है और क्यों ज़रूरी है?
कैल्शियम क्या है?
कैल्शियम एक खनिज पदार्थ है जो हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है।
हमारे शरीर का 90% कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतो में होता है साथ ही कैल्शियम का काम होता है हमारे शरीर में दांतो और हड्डियों का बढ़ने और उनकी मज़बूती को बनाये रखने में मदद करना।
कैल्शियम हमारे खून में थक्के बनाने में मददगार होता है साथ ही हमारी मासपेशियों के सिकुड़ने में मदद करता है तथा हमारे दिल को सही से धड़कने में मदद करता है।
कैल्शियम एक ऐसा खनिज है जो हमारे शरीर में खुद से नहीं बनता इसलिए हमे ये खाने या सप्लीमेंट के ज़रिये बाहर से लेना पड़ता है।
कैल्शियम हमारे शरीर से बालों, नाखूनों, पसीने, त्वचा और पेशाब के ज़रिये निकलता है और यही कारण है कि अक्सर लोगो में कैल्शियम की कमी पायी जाती है।
कैल्शियम के फायदे और नुक्सान क्या है?
कैल्शियम ऐसा खनिज है जिसकी ज़रूरत इंसान के साथ साथ हर जीव को है साथ ही कैल्शियम के कुछ फायदे और नुक्सान भी है।
कैल्शियम के फायदे इस प्रकार है:-
- कैल्शियम की वजह से हमारी मासपेशियां और नसें सही से काम करती है।
- कैल्शियम हमारे दांतो को मज़बूत बनाये रखने में मदद करता है।
कैल्शियम के नुक्सान इस प्रकार है:-
- पेट की निचले हिस्से में दर्द बढ़ जाना।
- ज़्यादा कैल्शियम होने से आपको पथरी हो सकती है।
- कैल्शियम की ज़्यादा मात्रा लेने से आपको कब्ज़ की परेशानी भी हो सकती है।
कैल्शियम की ज़रूरी मात्रा और स्रोत
जैसा कि हम जान गए है कि कैल्शियम हमारे लिए ज़रूरी है पर कैल्शियम को एक मात्रा में लेना ज़रूरी है पर आखिर कितनी मात्रा में कैल्शियम लेना आपके लिए ठीक रहेगा?
जिन महिलाओं की उम्र 50 या उससे कम है उनके लिए 1000mg प्रति दिन कैल्शियम का सेवन पर्याप्त है।
वहीँ वो महिलायें जिनकी उम्र 51 या उससे अधिक है उन्हें एक दिन में 1200mg कैल्शियम तक का सेवन करना चाहिए।
वहीँ पुरुष जिनकी उम्र 70 या उससे कम है उन्हें एक दिन में 1000mg प्रति दिन कैल्शियम का सेवन पर्याप्त है।वहीं पुरुष जिनकी आयु 71 या उससे अधिक है उन्हें प्रति दिन 1200mg कैल्शियम तक का सेवन करना चाहिए।
Pig meatloaf jowl pastrami strip steak drumstick landjaeger shoulder porchetta beef ribs beef t-bone meatball cow andouille. Pork pancetta salami meatloaf ribeye.
ReplyPig meatloaf jowl pastrami strip steak drumstick landjaeger shoulder porchetta beef ribs beef t-bone meatball cow andouille. Pork pancetta salami meatloaf ribeye.
ReplyPig meatloaf jowl pastrami strip steak drumstick landjaeger shoulder porchetta beef ribs beef t-bone meatball cow andouille. Pork pancetta salami meatloaf ribeye.
Reply